जैतपुर: 108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता की मौत
जैतपुर क्षेत्र में 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने गर्भवती को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में महिला ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी मंगलवार सुबह 7 बजे सामने आई है।