चूरू: गांव झारिया में साले ने जीजा पर कुल्हाड़ी से किया हमला, बकरियां खेत में घुसने पर टोकने पर हुआ विवाद
Churu, Churu | Jul 31, 2026 चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव झारिया में दूसरे के खेत में बकरियां घुसाने पर समझाइश देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। नाराज साले ने अपने जीजा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल को परिजन शुक्रवार सुबह राजकीय भरतिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस चौकी को दे दी है।