"तुम कप्तान और जज के पास चले जाना, दिनदहाड़े मारूंगा!" यूपी पुलिस के सिपाही का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही का कथित धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही कथित तौर पर सामने वाले व्यक्ति को खुलेआम धमकी देते हुए कह रहा है- "तुम कप्तान और जज के पास चले जाना, दिनदहाड़े मारूंगा!"
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा सिपाही बाराबंकी जिले में तैनात है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है। सिपाही के इस कथित धमकी भरे अंदाज को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और किस मामले को लेकर सिपाही ने यह कथित धमकी दी, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।
वायरल वीडियो ने यूपी पुलिस की कार्यशैली और पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर एक बार फिर सवाल
Garhmukteshwar, Hapur | Sep 22, 2026