24_अमरोहा_तक न्यूजहिमालयी क्षेत्र के 2 अरब लोग खतरे में!
भारत में 200 ग्लेशियर झीलें कभी भी तोड़ सकती हैं किनारे
वैज्ञानिकों ने हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते ग्लेशियर पिघलने और ग्लेशियर झीलों के बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक हिंदू-कुश हिमालय क्षेत्र में करीब 40,000 ग्लेशियर हैं, लेकिन इनकी निगरानी बेहद सीमित है।
भारत में 56 ग्लेशियर झीलों को अत्यंत खतरनाक श्रेणी में बताया गया है। इनके किनारे टूटने पर अचानक बड़े पैमाने पर बाढ़ आ सकती है, जिससे पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही का खतरा है।
अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार समेत हिमालयी क्षेत्र से जुड़े देशों की बड़ी आबादी इस खतरे की जद में है।
वैज्ञानिकों के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों ने खतरनाक क्षेत्रों की पहचान, सैटेलाइट निगरानी और देशों के बीच डेटा सा�