विदिशा: भोपाल रोड कमापार मंदिर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, गंभीर घायल को लोगों ने पहुंचाया मेडिकल....
भोपाल रोड स्थित कमापार मंदिर के पास बुधवार रात 9 बजे एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। दुर्घटना में एक बाइक चालक अपने साथियों को लेकर तत्काल अस्पताल के लिए रवाना हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर पड़ा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल व्यक्ति को गंभीर चोटें आई थीं