कोंडागांव: ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा के वार्षिक मेला मड़ई में पहुँची विधायक लता उसेंडी, लिया देवी-देवताओं का आशीर्वाद
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में आज मंगलवार को आयोजित वार्षिक मेला मड़ई कार्यक्रम में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम के विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों (गुड़ी) में जाकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर 3 बजे विधायक के आगमन पर ग्राम वासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया...