रीगा: रीगा में अकीदत और अमन के माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, हुसैन' के नारों से गूंजा इलाका
Riga, Sitamarhi | Jun 26, 2026 मोहर्रम पर्व के अवसर पर रीगा प्रखंड में पारंपरिक ताजिया जुलूस श्रद्धा, अकीदत और अनुशासन के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम तथा हुसैन' के नारे लगाए।