कालपी: कालपी में यमुना के बाईघाट पर विधायक ने श्मशान घाट का किया शिलान्यास, 25 लाख की लागत से होगा निर्माण
Kalpi, Jalaun | May 18, 2026 कालपी से सोमवार सुबह 9 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि यमुना के बाईघाट पर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने श्मशान घाट का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया, लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस श्मशान घाट का निर्माण उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निर्माण इकाई कानपुर द्वारा कराया जाएगा, वही क्षेत्रवासियों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी।