लातेहार: मुरूप में अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर खड़ी बाइक को आग लगाई, ₹1 लाख का नुकसान
सदर थाना क्षेत्र के मुरूप गांव में शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे अज्ञात अपराधियों ने रामप्रसाद के घर के बाहर खड़ी ग्लैमर बाइक में आग लगा दी। जिससे वह पूरी तरह जल गई।घटना की सूचना थाना को दी गई।