लोहरदगा: कैमो महुआ टोली में नवविवाहिता हत्याकांड: पति और ससुर गिरफ्तार, हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल
लोहरदगा सदर थाना पुलिस ने शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे कैमो महुआ टोली की नवविवाहिता की हत्या मामले में उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। आरोपी पति को जुवेनाइल कारा गुमला भेजा गया है। पीड़ित परिवार ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। महिला का शव उसके घर के कमरे से संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ था।