लोहरदगा: दुर्गा पूजा पर थाना टोली समिति ने बनाया 70 फीट ऊंचा पंडाल, पंचकूला के मंदिर की झलक
लोहरदगा जिले में दुर्गा पूजा को लेकर चारों ओर उत्साह का माहौल है। जिले की विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। समिति सचिव रोहित ओझा ने शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे बताया कि सन 1983 से लगातार थाना टोली दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।