लोहरदगा: लोहरदगा में फिर हाथियों का हमला, एक ग्रामीण की मौत, जंगल से मिला शव, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
लोहरदगा जिले के कुड़ु थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर हाथियों ने कहर बरपाया। जोंजरो जंगल से एक ग्रामीण का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कैरो थाना क्षेत्र निवासी पंचम उराँव के रूप में की गई है जानकारी के अनुसार पंचम उराँव गुरुवार को जंगल की ओर गए थे देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की खोजबीन के दौरान ग्रामीणो