लोहरदगा: लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 11 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क पर कसा शिकंजा
लोहरदगा पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री की जा रही है।