खतौली: खतौली पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, सभी को भेजा जेल
थाना खतौली पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत रविवार शाम 6:00 बजे के करीब अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर जनपद में चल रहे अपराध और आपराधिक विरोध अभियान के अंतर्गत लगातार आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है, जिसमें चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं