बागपत: किसान सेवा सहकारी समिति के शासन स्तर से विभाजन के बाद न्याय पंचायत मवीकलां में नई समिति का हुआ गठन, सभापति बने संजय
Baghpat, Bagpat | Apr 20, 2025 रविवार को करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार किसान सेवा सहकारी समिति का शासन स्तर से विभाजन हो गया था। विभाजन होने पर न्याय पंचायत मवीकला नई सहकारी समिति बनी। रविवार को समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से संजय चौधरी को सभापति, प्रमोद राणा को उप सभापति और नीरज भड़ाना को वरिष्ठ डायरेक्टर के पद पर चुना गया।