बागपत: सूरजपुर महनवा पुलिया के निकट हाइवे पर गाली-गलौच को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन लोग घायल
Baghpat, Bagpat | Apr 20, 2025 रविवार को करीब साढे दस बजे कस्बा टटीरी निवासी वंशिका के मुताबिक सूरजपुर महनवा पुलिया के निकट मेरठ बागपत सोनीपत हाइवे स्थित दुकान पर सामान लेने गए थे। आरोप है कि मोनू ने पिता सुरेश उर्फ बिट्टू के साथ गाली-गलौच की। विरोध करने पर मोनू ने अपने भाई के साथ मिलकर मारपीट की तथा सरिया से वार कर लहुलूहान कर दिया। पिता ने फोन कर घटना की जानकारी दी।