बयाना: बयाना-हिंडौन हाईवे पर गुर्जर समाज ने सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में किया प्रदर्शन, लगाया जाम
करौली के पांचना बांध से गंभीर नदी में पानी की निकासी को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में बुधवार दोपहर बयाना-हिंडौन स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन किया गया। गुर्जर समाज के युवाओं ने रसेरी मोड़ के पास जाम लगाकर विरोध जताया।