कैंपियरगंज: डोमिनगढ़ में रोहिणी नदी के पक्के पुल पर कीचड़ बना मुसीबत, जिला मुख्यालय से 500 मीटर दूर यात्री रोज हो रहे परेशान
गोरखपुर के जंगल कौड़िया विकासखंड स्थित डोमिनगढ़ में रोहिणी नदी के पक्के पुल पर दोनों ओर मिट्टी जमा होने से पानी की निकासी बाधित है, जिससे हल्की बारिश में पुल पर कीचड़ फैल जाता है। जिला मुख्यालय से महज पांच सौ मीटर दूर स्थित इस पुल से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है।