सोनीपत: सोनीपत के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश ने इनोवा गाड़ी लूटने के दोषी को 10 साल कारावास व ₹1000 जुर्माना की सुनाई सजा
सोनीपत अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश विमल सपरा ने इनोवा गाड़ी लूट के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है।दोषी को अदालत में 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही ₹1000 जुर्माना किया है ।जुर्माना अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद की सजा भी भुगतनी होगी मामले में एक आरोपी ने घटना के बाद पुलिस टीम से धिरने पर खुद को गोली मारकर हत्या कर ली थी।