हमीरपुर: मराठीपुरा में किराए के मकान में ग्राम पंचायत अधिकारी फांसी पर झूलते मिले, पिता ने हत्या का शक जताते हुए दी तहरीर
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली कस्बा के मोहल्ला मराठीपुरा में किराए के मकान में ग्राम पंचायत अधिकारी राजू सिंह फांसी में झूलता मिला था । वह मौदहा ब्लाक में तैनात था उसके पिता सृष्टिनारायण ने कोतवाली में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।यह जानकारी सोमवार को तीन बजे मिली।