भुसावर: रहीमपुर में कृषि महाविद्यालय में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस
रहीमपुर। महाराजा सूरजमल कृषि महाविद्यालय में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि रक्तदाता अपना रक्त देकर पीड़ित की जान बचाता है, वह सम्मान का हकदार है। उन्होंने बताया कि रक्त की जरूरत गर्भावस्था में रक्तस्राव, एनीमिया, जटिल सर्जरी, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, आपदा और दुर्घटना मे पड़ती है।