विष्णुगढ़: चानो में सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर चला जागरूकता अभियान
विष्णुगढ़। झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर शनिवार को दोपहर 12 बजे विष्णुगढ़ के चानो में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित अबुआ आवास योजना,मुख्यमंत्री मंईया सम्मान, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।