बिहार: पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि, इंडिया गठबंधन और अन्य संगठनों ने अस्पताल चौराहे पर दी श्रद्धांजलि
Bihar, Nalanda | Apr 25, 2025 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की शाम 7:00 बजे विभिन्न संगठनों द्वारा बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें इंडिया गठबंधन के अलावे अलग-अलग संगठन से जुड़े लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दिया।