बिहार: महिला थाना पुलिस ने कोठिया गांव से रेप के आरोपी को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Apr 25, 2025 महिला थाना पुलिस ने रेप के मामले में अस्थावां थाना क्षेत्र के कोठिया गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त बातो की जानकारी नालंदा पुलिस द्वारा शुक्रवार की दोपहर 2:50 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दिया। पकड़ा गया आरोपी स्व बाल्मीकि प्रसाद का पुत्र रवि राज है। 24 अप्रैल को दुष्कर्म का मामला महिला थाना में दर्ज किया गया था उसी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।