आगरा: जगदीशपुरा जमीन कांड के मुख्य आरोपी बिल्डर कमल चौधरी और धीरू चौधरी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा,आत्मसमर्पण की दी चेतावनी
आगरा के बहुचर्चित जगदीशपुरा जमीन कांड के मुख्य आरोपी बिल्डर कमल चौधरी और उनके बेटे धीरू चौधरी की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। मंगलवार को एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस फ़ोर्स ने कोर्ट के आदेश पर शाहगंज अंतर्गत आलोक नगर में स्थित कमल चौधरी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। आरोपियों को एक महीने में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी हैं।