निवाई: कैरोद मोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की 11वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई
Niwai, Tonk | Apr 27, 2026 कैरोद मोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निवाई जिला टोंक में सत्र 2026 27 हेतु कक्षा 11 के लिए रिक्त सीटों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी ने सोमवार की सुबह 9:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार जिला स्तर पर गठित प्रवेश समिति की ओर से नियम अनुसार प्रवेश दिए जाएंगे।