मैनपुरी: दन्नाहार पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार
मैनपुरी में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दन्नाहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन के जरिए गांजे की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।