🔴 सिंघाड़ा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
▪️ रुदावल थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में 19 वर्षीय सौरभ कुमार की हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार।
▪️ गिरफ्तार आरोपी पतिराम, ओमप्रकाश और नाहरसिंह आपस में सगे भाई बताए गए हैं।
▪️ आरोप है कि आरोपियों ने रास्ता रोककर लाठी, डंडों और सरियों से युवक पर जानलेवा हमला किया था।
▪️ गंभीर रूप से घायल सौरभ की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
▪️ मृतक के चाचा हरभानसिंह की रिपोर्ट पर रुदावल थाने में मामला दर्ज किया गया।
▪️ एसपी राजेश मीना के निर्देशन में रुदावल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को दबोचा।
▪️ पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी।
#Bharatpur #Rudawal #Singhada #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #ScrollBreaking
Weir, Bharatpur | Jun 13, 2026