भादरा: भादरा में ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती पर शिक्षकों का रोष, विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित की गई बैठक
राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की उप शाखा भादरा की बैठक शुक्रवार को दोपहर एक बजे स्थानीय गांधी पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप शाखा संयोजक फतेह सिंह सहारण ने की। बैठक में राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती किए जाने के निर्णय पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।