झांसी: झांसी में कानपुर हाइवे पर ढेरी पुलिया के पास एक्सीडेंट में कारोबारी और पत्नी की मौत, पीतांबरा पीठ दर्शन के लिए जा रहे थे
Jhansi, Jhansi | Jun 15, 2025 झांसी में सड़क हादसे में कारोबारी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनके मासूम बेटा-बेटी और ड्राइवर घायल हो गए। सभी कार से पीतांबरा माता के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के परखच्चे उड़ गए और दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया।