झांसी: रोहिणी में चंद्रशेखर का पलटवार, झांसी में कहा- मेरी मां ने सिखाया किसी महिला का अपमान न हो, कोर्ट में दूंगा जवाब
Jhansi, Jhansi | Jun 15, 2025 पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने यूपी की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी शेयर की। 9 जून को यह मामला सामने आने के बाद से चंद्रशेखर ने 14 जून को झांसी में चुप्पी तोड़ी। आपको बता दें कि 14 जून शनिवार को झांसी में हुए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हिस्सा लेने चंद्रशेखर झांसी आए थे।