झांसी: ईरान में बम धमाकों के बीच फंसा झांसी का युवक, घरौला लाइन मोहल्ला निवासी मां की तबीयत बिगड़ी
Jhansi, Jhansi | Jun 15, 2025 ईरान पर इजराइल लगातार बमबारी कर रहा है। इन हमले से झांसी में बैठी एक मां का दिल कांप रहा है। उसका बेटा ईरान में धमाकों के बीच फंस गया है। युद्ध की खबर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। मां ने कहा- बहू बच्चे दो माह पहले आ गए थे। 20 जून को बेटे को लौटना था। उससे पहले ही युद्ध छिड़ गया। लगातार आ रही बमबारी की खबरों से मन बेचैन हो रहा है।