झांसी: मोठ थाना पुलिस और STF प्रयागराज टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान मोठ बाईपास रोड से ट्रक में ₹90 लाख का अवैध गांजा पकड़ा
Jhansi, Jhansi | Jun 15, 2025 झांसी में थाना मोठ पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक से अंतर्राज्यीय दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 230 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया। जिसकी बाजारू कीमत 90 लाख रुपये की है। पुलिस ने गांजा लाने के आरोप में राहुल कुमार और जयप्रकाश पासवान को गिरफ्तार किया हैं, एक तस्कर उत्तर प्रदेश के बिजनौर का और दूसरा बिहार का है।