शामली: मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ग्राम पंचायत लांक में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
Shamli, Shamli | Sep 25, 2026 राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र शामली द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लांक गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान गीता देवी ने प्रशिक्षार्थियों को लेखन सामग्री और सर्टिफिकेट वितरित किए। प्रशिक्षक लोकेश कुमार ने बेरोजगारों को विभिन्न खाद् सामग्री बनाने की जानकारी दी।