चित्तौड़गढ़: DP काबरा स्कूल पुरुषार्थी में सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के बच्चों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार, कलेक्टर ने की शिरकत
डीपी काबरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरुषार्थी में आज जिला स्तरीय कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन भी पहुंचे। सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने खासा उत्साह दिखाया। इस दौरान बच्चों को सूर्य नमस्कार के लाभ और महत्व से अवगत करवाया गया।