चित्तौड़गढ़ में अजयराज सिंह झाला हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी भैरुलाल झूपड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 1 जून 2025 को सेमलपुरा स्थित होटल पर हुई फायरिंग में अजयराज सिंह की हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी के बाद वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी।