धनघटा थाना क्षेत्र के बछईपुर निवासी 58 वर्षीय मजदूर झिनक प्रसाद की मिक्सर मशीन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। वह पौली बाजार के पास निर्माण कार्य में जा रहे थे। रास्ते में मिक्सर मशीन के पीछे बैठे दौरान झटका लगने से नीचे गिरकर मशीन की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।