मधेपुरा में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत हुए देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान उत्तरप्रदेश सरकार की पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में NSUI ने आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर भूपेंद्र चौक स्थित भूपेंद्र नारायण मंडल की प्रतिमा के समीप पहुंचा।