बीना: सराफा संगठन के सदस्य को ले गई बाहर से आई पुलिस, सराफा व्यापारी पहुंचे बीना थाने
Bina, Sagar | May 4, 2024 शिवनाथ कुशवाह निवासी मनोरमा वार्ड जो बड़ी बजरिया स्थित सराफा दुकान में चांदी गलाने का काम करता था। जिसको शुक्रवार के दिन बाहर से आई पुलिस पकड़ कर ले गई, जिसके चलते बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी रात में बीना थाने पहुंचे और थाने में थाना प्रभारी से शिकायत की।व्यापारियों ने बताया कि पुलिस अवैध रूप से शिवनाथ को गिरफ्तार कर कर ले गई है।