बीना: बीना न्यायालय परिसर में कल होंगे अधिवक्ता संघ के चुनाव, अध्यक्ष सहित पांच पदों के लिए अधिवक्ता करेंगे मतदान
Bina, Sagar | May 3, 2024 बीना न्यायालय में प्रत्येक दो वर्षों में अधिवक्ता संघ के चुनाव आयोजित किए जाते हैं, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं पुस्तकालय अध्यक्ष पद हेतु मतदान होते हैं। वही चार मई यानी कल शनिवार को बीना न्यायालय परिसर में करीब 220 अधिवक्ता मतदान करेंगे,जिसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है,न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होंगे।