बीना: मतदाताओं को जागरुक करने गांधी तिराहे पर मैराथन का आयोजन, मैराथन में करीब 300 बच्चों ने लिया हिस्सा
Bina, Sagar | May 3, 2024 7 मई को बीना में लोकसभा चुनाव का मतदान होना है जिसके चलते जहां एक और शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मतदाताओं को जागरुक कर रहे हैं तो वहीं मध्य प्रदेश जन अभियान के नवाअंकुर संस्था समन्वय मंडपम के द्वारा मतदाता जागृति दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओपी प्रशांत सुमन ने गांधी तिराहे पर हरी झंडी दिखाकर किया।