किशनगंज: कस्बाथाना ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान
जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे मिली ग्राम पंचायत कस्बाथाना में गुरुवार को प्रशासनिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नायब तहसीलदार आशीष गौतम, ग्राम विकास अधिकारी रेखम जाटव, सरपंच योगेश सहरिया, उप सरपंच विजय माली, कानूनगो पूनम चौहान तथा जलदाय विभाग के एईएन रामगोपाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।