ताजपुर: ताजपुर थाने की पुलिस ने चोरी की मोबाइल खरीद बिक्री करने के आरोप में विभिन्न इलाके से दो लोगों को किया गिरफ्तार
ताजपुर थाने की पुलिस ने चोरी की मोबाइल खरीद बिक्री करने के आरोप में मोहम्मदपुर टुरी गांव के रहने वाले अशोक कुमार सिंह एवं हिदायतपुर चकहबीब गांव के रहने वाले सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ का कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।