कटनी नगर: बरही में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत
जिले के बरही नगर में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। रात करीब 12 बजे पुरन अग्रवाल की क्राकरी दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आज सोमवार सुबह 10 बजे कलेक्टर आशीष तिवारी एसपी अभिनय विश्वकर्मा भी बरही पहुँचे और घटना पर गहरा दुख जताया