उचकागांव: लक्षवार में लूटकांड के फरार आरोपी के घर उचकागांव पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार
उचकागांव पुलिस ने थावे थाना क्षेत्र के लक्षवार गांव में उचकागांव पुलिस ने पहुंच कर ढाई वर्ष पुराने लूट कांड मामले में फरार चल रहे एक आरोपित के घर पर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंजरिया टोला मुर्गियां गांव निवासी ननकी नट एक अगस्त 2023 को अपने बाइक पर सवार होकर महेचा जा रहे थे।