जमुई: तिलवेरिया गांव में करैत सांप ने मासूम को डंसा, झाड़फूंक के बाद बिगड़ी तबियत, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Jul 20, 2026 तिलवेरिया गांव में करैत सांप ने दिलखुश कुमार को डंस लिया। घटना के बाद परिवार वालों द्वारा करैत सांप को मारा गया और झाड़फूंक के लिए ले जाया गया, जहां झाड़ फूंक के दौरान बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। इसके बाद सोमवार की दोपहर 12:30 बजे बच्चे को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर द्वारा बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।