चानन: सिमरातरी कोरासी गांव से बन्नू बगीचा पुलिस ने फरार शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
बन्नू बगीचा थाना के पुलिस ने सिमरातरी कोरासी गांव से इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामदेव कोड़ा के पुत्र फरार शराब तस्कर प्रकाश कोड़ा को फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार अपराह्न 12:15 बजे बन्नूबगीचा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. 28 अप्रैल 2025 को प्रकाश कोड़ा के घर से 60 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया था. तस्कर फरार था.