मेहदावल: बकरीद को लेकर संतकबीरनगर पुलिस हुई अलर्ट, बेलहरकला और मुसहरा में पीस कमेटी की हुई बैठक
संतकबीरनगर। आगामी त्योहार बकरीद/ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना बेलहरकला तथा थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के ग्राम मुसहरा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उपजिलाधिकारी मेंहद