बहरोड़: बहरोड़ जिला अस्पताल में मधुमक्खियों के हमले में दिव्यांग महिला समेत कई लोग घायल, धुएं से भगाया गया झुंड
Behror, Alwar | Apr 6, 2026 बहरोड़ के जिला अस्पताल में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने मरीजों और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मधुमक्खियां भड़क उठीं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।