झाडोल: चांदीपुरा वायरस से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग सतर्क, CMHO ने हाई अलर्ट क्षेत्र का किया दौरा
Jhadol, Udaipur | Jul 19, 2024 जिले में चांदीपुरा वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिए चिकित्सा विभाग सतर्क है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने चांदीपुरा वायरस के हाई अलर्ट क्षेत्र के रूप में घोषित गुजरात सीमा से सटे खेरवाड़ा और नयागांव क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।